भारत को मिला जापान का साथ, संजय झा ने पाकिस्तान को किया बेनकाब
जापान ने भारत के आतंकवाद विरोधी प्रयासों का समर्थन किया
भारत और जापान के बीच हुई उच्च स्तरीय वार्ता में जापान ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों का समर्थन किया। जेडी(यू) सांसद संजय झा के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से मुलाकात की और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद भारत ने पाकिस्तान के हमले का करारा जवाब दिया था अब पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारत का एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरे पर है। इस दौरान संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से मुलाकात की, जिसमें भारत की अटूट राष्ट्रीय सहमति और सभी रूपों में आतंकवाद से लड़ने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया गया। जापान के विदेश मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया और भारत द्वारा दिखाए गए संयम की सराहना की, साथ ही आतंकवादियों को सख्त सजा देने का आग्रह किया।
भारत के रुख का समर्थन
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले जेडी(यू) सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि हमने भारत का पक्ष मजबूती से रखा। जापान ने इसकी सराहना की और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने भारत द्वारा दिखाए गए संयम की भी सराहना की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को खत्म किया जाना चाहिए। जापान के विदेश मंत्री ने बताया कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने पहलगाम हमले पर अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि आतंकवादियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
‘छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं’, रूस दौरे से पहले प्रतिनिधिमंडल का स्पष्ट संदेश
पाकिस्तान देता है आतंकवाद को पनाह
संजय झा ने सभी विश्व नेताओं से पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद के खिलाफ भारत का साथ देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए वहां आया है। साथ ही पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देने, साथ देने और प्रशिक्षण देने वाला राज्य है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का रुख आतंकवाद के आकाओं को मिटाने का है। अब दुनिया भर में आतंक को खत्म करने के लिए साथ होना चाहिए।
बता दें कि इससे पहले, जापान में भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद, जापान प्रतिक्रिया देने वाला पहला देश था। वहीं टोक्यो में भारतीय दूतावास ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई गई सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को सभी कार्यक्रमों में उजागर किया जाएगा।