W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हिमाचल में बस हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने दम तोड़ा

उन्होंने बताया कि गुरूवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल चतरो राम (82) की मौत हो गयी, जो कांगड़ा जिले के नियानगल गांव का निवासी था।

04:52 PM Sep 20, 2018 IST | Desk Team

उन्होंने बताया कि गुरूवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल चतरो राम (82) की मौत हो गयी, जो कांगड़ा जिले के नियानगल गांव का निवासी था।

हिमाचल में बस हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने दम तोड़ा
Advertisement

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बस हादसे में एक और घायल की गुरूवार को मौत होने के साथ ही इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी। पुलिस ने बताया कि यहां से 420 किलोमीटर दूर भारमौर में लुना गांव में संकुचित मार्ग में निजी बस के अवरोधक से टकराने के कारण बुधवार को यह हादसा हुआ था। अवरोधक की वजह से बस नीचे खाई में नहीं गिरी।

पुलिस अधीक्षक मोनिका भूटुंगुरु ने बताया कि एक निजी बस 50 लोगों को लेकर पालमपुर से छतरारी गांव जा रही थी। उन्होंने बताया कि गुरूवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल चतरो राम (82) की मौत हो गयी, जो कांगड़ा जिले के नियानगल गांव का निवासी था। तीन और घायलों की हालत गंभीर है। बुधवार को हुए हादसे में कौशल्या (50) और मखोली (65) की मौत हो गयी थी और 48 अन्य घायल हो गये थे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×