कतर में आठ भारतीयों को हिरासत में लिए जाने का मामले में भारत करीब से नजर रखे हुए है - विदेश मंत्रालय
भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कतर प्रशासन द्वारा नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को हिरासत में लिए जाने के मामले पर ‘बहुत करीब से’ नजर रखे हुए है।
11:03 PM Nov 10, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कतर प्रशासन द्वारा नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को हिरासत में लिए जाने के मामले पर ‘बहुत करीब से’ नजर रखे हुए है। ये भारतीय करीब 70 दिनों से हिरासत में हैं।
समझा जाता है कि कतर के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लेने की वजह से अबतक आधिकारिक रूप से भारत को अवगत नहीं कराया है।
Advertisement
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम इस मामले पर ‘बहुत करीब से’ नजर रखे हुए हैं। दोहा में हमारा दूतावास स्थानीय अधिकारियों के नियमित संपर्क में है।’’
Advertisement
कतर ने पहले वाणिज्यिक पहुंच का पहला दौर उपलब्ध कराया था। भारतीय अधिकारी अब दूसरे दौर के लिए दबाव बना रहे हैं।
Advertisement
बागची ने कहा कि भारतीय मिशन हिरासत में लिये गये भारतीय नागरिकों के परिवार के सदस्यों को उनसे मिलवाने का भी प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह सुनिश्चित करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं कि इस मुद्दे का समाधान हो।’’
जब उनसे इन भारतीय नागरिकों के विरूद्ध लगाये गये आरोपों के बारे में सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, ’’ आपको कतर के अधिकारियों से यह पूछना होगा। बिना पूरी बात जाने-समझे कानूनी मुद्दों के बारे में मैं कुछ कहना या अटकलें लगाना नहीं चाहूंगा। हम परिवारों को पहुंच उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं।’’
जब उनसे पूछा गया कि क्या इस मुद्दे से द्विपक्षीय संबंधों में तनाव आ सकता है तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया।
हिरासत में लिये गये लोग दाहरा ग्लोबल टेक्नॉलोजी एंड कंसलटेंसी के लिए काम कर रहे थे। यह एक निजी कंपनी हे। इन लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत की है।

Join Channel