Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत, थाईलैंड ,ताइवान की विनिमय दर नीति की ‘निगरानी’ कर रहा है अमेरिका

अमेरिका ने ताइवान और थाइलैंड के साथ भारत को विनिमय दर के साथ संभावित ‘छेड़छाड़’ करने वाले देशों की ‘निगरानी की सूची’ में डाला है। इस सूची में अमेरिका के प्रमुख व्यापारिक भागीदार चीन और छह अन्य देश भी हैं।

01:31 AM Dec 17, 2020 IST | Shera Rajput

अमेरिका ने ताइवान और थाइलैंड के साथ भारत को विनिमय दर के साथ संभावित ‘छेड़छाड़’ करने वाले देशों की ‘निगरानी की सूची’ में डाला है। इस सूची में अमेरिका के प्रमुख व्यापारिक भागीदार चीन और छह अन्य देश भी हैं।

अमेरिका ने ताइवान और थाईलैंड के साथ भारत को विनिमय दर के साथ संभावित ‘छेड़छाड़’ करने वाले देशों की ‘निगरानी की सूची’ में डाला है। इस सूची में अमेरिका के प्रमुख व्यापारिक भागीदार चीन और छह अन्य देश भी हैं। 
Advertisement
इसके अलावा अमेरिका ने वियतनाम और स्विट्जरलैंड को भी करेंसी दर से खिलवाड़ करने वाले करार दिया है। 
निगरानी सूची में शामिल अन्य देश हैं…जापान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, इटली, सिंगापुर और मलेशिया। 
वित्त विभाग की ‘अमेरिका के प्रमुख व्यापारिक देशों की वृहद आर्थिक एवं विदेशी विनिमय नीतियां रिपोर्ट’ के अनुसार आयरलैंड को निगरानी सूची से हटा दिया गया है। यह रिपोर्ट अमेरिकी कांग्रेस को बुधवार को सौंपी गई। 
रिपोर्ट में कहा गया है कि जून, 2020 तक चार तिमाहियों के दौरान अमेरिका के व्यापारिक भागीदारों…वियतनाम, स्विट्जरलैंड, भारत और सिंगापुर ने विदेशी विनिमय बाजार में सतत तरीके से हस्तक्षेप किया। 
Advertisement
Next Article