ब्रिटेन को पछाड़कर भारत बना दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, आस-पास भी नहीं भटक रहा चीन
अर्थव्यवस्था को लेकर भारत के लिए राहत भरी खबर है। भारत ने ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व में एकबार फिर रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है। अब भारत दुनियां की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वहीं ब्रिटेन फिसलकर अब 6वें नंबर पर आ गया है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब एक दशक पहले भारत दुनियां की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में 11वें नंबर पर था। अब भारत ने इस मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
12:37 AM Sep 03, 2022 IST | Desk Team

Advertisement
ब्रिटेन की नई सरकार के लिए महंगाई और सुस्त अर्थव्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती
यह ब्रिटेन की नई सरकार के लिए एक बड़ा झटका है। आपको बता दें कि ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी का चुनाव करेंगे। माना जा रहा है कि नई सरकार में महंगाई और सुस्त अर्थव्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती होगी।
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था
यह खबर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में भारत ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आधिकारिक जीडीपी आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 13.5 फीसदी थी, जो पिछले एक साल में सबसे ज्यादा है। वहीं, सालाना आधार पर भी भारत की जीडीपी में उछाल आने की संभावना है।
भारत के आस-पास भी नहीं चीन
हाल ही के आंकड़ों के अनुसार ग्रोथ दर के मामले में चीन भारत के आसपास भी नहीं भटक रहा है। अप्रैल-जून तिमाही के लिए चीन की विकास दर 0.4 फीसदी रही है। तमाम अनुमान बता रहे हैं कि सालाना आधार पर भी चीन भारत के मुकाबले पिछड़ सकता है। वहीं अगर ब्रिटेन की बात करें तो आने वाले समय में इसकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा है कि भारत इस साल सालाना आधार पर डॉलर के मामले में ब्रिटेन से आगे निकल गया है।
Advertisement