Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

India-Maldives Controversy: मालदीव विवाद पर बोले शरद पवार, कहा- PM पर इस तरह की टिप्पणी स्वीकार्य नहीं

04:09 PM Jan 09, 2024 IST | Yogita Tyagi

India-Maldives Controversy: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर मालदीव के सांसद की पोस्ट पर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है अब इस विवाद पर प्रतिक्रिया करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि यह कतई स्वीकार्य नहीं होगा है कि कोई भी अन्य देश के नेता किसी भी पद पर रहकर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करें। मंगलवार को मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए शरद पवार ने कहा, वह हमारे देश के प्रधान मंत्री हैं और अगर किसी अन्य देश का कोई भी व्यक्ति हमारे प्रधान मंत्री पर ऐसी टिप्पणी करता है, तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। अनुभवी राजनेता ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री के पद का सम्मान करना होगा और बाहर से किसी भी अपमानजनक टिप्पणी पर आपत्ति जतानी होगी।

हमें PM पद का सम्मान करना चाहिए- शरद पवार

Advertisement

शरद पवार ने कहा, हमें पीएम के पद का सम्मान करना चाहिए। हम देश के बाहर से पीएम के खिलाफ कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे। मालदीव के उप मंत्री, अन्य कैबिनेट सदस्यों और सरकारी अधिकारियों द्वारा पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बारे में अपमानजनक और भद्दे संदर्भ दिए जाने के बाद एक बड़ा विवाद पैदा हो गया। 2 जनवरी को, पीएम मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया और कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें स्नॉर्कलिंग में हाथ आजमाने का एक रोमांचक अनुभव भी शामिल था। एक पोस्ट जिसे अब हटा दिया गया है, में मालदीव की युवा अधिकारिता उप मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी का मजाक उड़ाया और अपमानजनक संदर्भ दिया। जिसको लेकर विवाद अब भी जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article