टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

India-Maldives: मालदीव के मंत्रियों को लगी फटकार, PM मोदी पर टिप्पणी करना पड़ा भारी

10:14 AM Jan 08, 2024 IST | Aastha Paswan

India-Maldives: मालदीव में युवा अधिकारिता उप मंत्री मरियम शिउना ने प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इस टिप्पणी के बाद भारत-मालदीव के रिश्ते खराब होते नतर आ रहे हैं। मालदीव की महिला अधिकार कार्यकर्ता सफाथ अहमद ज़हीर ने इस पर अपने बयान दिए हेैं।

Advertisement

Highlights

भारत-मालदीव के रिश्तों में दरार

भारत और मालदीव के बीच चल रहे मौजूदा विवाद को लेकर दोनों देशों के रिश्ते खराब हो गए हैं। दरअतल, यह विवाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप वाले पोस्ट के बाल शुरु हुआ था। PM द्वारा किए गए इस पोस्ट पर मालदीव के तीन मंत्रियों ने विवादित बयान दिए थे, जिसके बाद भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसकी शिकायत मालदीव सरकार से की गई, अब तीनों मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया है। हालांकि मालदीव की महिला अधिकार कार्यकर्ता सफाथ अहमद ज़हीर ने देश के मंत्रियों की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी।

मालदीव के युवा अधिकारी निलंबित

 

मालदीव की महिला अधिकार कार्यकर्ता सफाथ अहमद ज़हीर ने कहा कि हमारे सरकारी अधिकारियों की ओर से PM नरेंद्र मोदी और भारत के प्रति ये अपमानजनक टिप्पणियां वास्तव में हमारे लिए बहुत शर्मनाक है। ये न केवल गैर-जिम्मेदारी है, बल्कि बर्बर भी है। यह लहजा सही नहीं है।

भारत-मालदीव के रिश्ते को खराब करने की कोशिश

महिला अधिकार कार्यकर्ता सफाथ अहमद ज़हीर ने निकाले गए मंत्रियों की तरफ इशारा करते हुए यह भी कहा कि “उनके अधिकारी भारत और मालदीव के रिश्ते खराब करना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने आगे कहा, "मालदीव और भारत 1965 से लगभग 60 सालों तक दोस्त, साझेदार और सहयोगी रहे हैं। मालदीव-भारत के बीच आपसी सम्मान और पारस्परिक लाभ पर आधारित गहरी दोस्ती है। समृद्धि के लिए हमारे रिश्ते को कायम रखना स्पष्ट रूप से महत्वपूर्ण है।"

PM मोदी पर की गई टिप्पणी

मालदीव में युवा अधिकारिता उप मंत्री मरियम शिउना ने प्रधानमंत्री की तरफ से लक्षद्वीप के अपनी यात्रा की तस्वीरें पोस्ट करने और द्वीप को एक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने के बाद एक्स पर PM मोदी को विदूषक और इजरायल का कठपुतली कहा था। हालांकि, विवाद बढ़ता देख मंत्री ने पोस्ट अब डिलीट कर दी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article