टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारत नेट परियोजना मार्च 2019 तक होगी पूरी : सिन्हा

मनोज सिन्हा ने विश्वास जताया कि शेष बची ग्राम पंचायतों को ब्राडबैंड नेटवर्क भारत नेट से जोड़ने का काम 2019 तक की निर्धारित समयसीमा में पूरा हो जाएगा।

11:43 AM Oct 16, 2018 IST | Desk Team

मनोज सिन्हा ने विश्वास जताया कि शेष बची ग्राम पंचायतों को ब्राडबैंड नेटवर्क भारत नेट से जोड़ने का काम 2019 तक की निर्धारित समयसीमा में पूरा हो जाएगा।

नई दिल्ली : दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने सोमवार को विश्वास जताया कि शेष बची 1.25 लाख ग्राम पंचायतों को ब्राडबैंड नेटवर्क भारत नेट से जोड़ने का काम मार्च 2019 तक की निर्धारित समयसीमा में पूरा हो जाएगा। यह परियोजना गांव गांव तक लोगों को उच्च गति वाली इंटनेट सेवाएं सुलभ कराने के लिए बुनियादी ढांचागत सुविधा खड़ी करने के लिए चलाई जा रही है। सिन्हा ने कहा कि भारत नेट परियोजना का करीब 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।

इसका लक्ष्य 2.5 लाख लाख ग्राम पंचायतों को कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। मनोज सिन्हा ने कहा कि सरकार के वित्त पोषण से पुलिस स्टेशन, उच्च विद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक सस्थानों, डाकघरों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भी इस नेटवर्क सुविधा के तहत लाया जाएगा। भारत ब्राडबैंड नेटवर्क लि. (बीबीएनएल) के नये कारपोरेट कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि करीब 1.25 लाख ग्राम पंचायतों में काम पूरा हो गया है।

परियोजना के तहत 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को जोड़ना है और दूसरे चरण को मार्च 2019 तक पूरा करना है। परियोजना का मकसद देश भर में नागरिकों को ई-प्रशासन, ई-स्वास्थ्य, ई-शिक्षा, ई-बैंकिंग तथा अन्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अबतक बीएसएनएल क्रियान्वयन पर जोर दे रही थी, अब रखरखाव और सेवा आपूर्ति जैसी पहलुओं पर जोर है।

Advertisement
Advertisement
Next Article