India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

कर्नाटक के नेताओं ने स्वराज के निधन पर किया शोक व्यक्त

08:01 PM Aug 06, 2019 IST
Advertisement
बेंगलुरु : कर्नाटक के विभिन्न दलों के नेताओं ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। हमारे राष्ट्र को नुकसान हुआ है। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।’’
 
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। 
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्र ने आज सबसे मजबूत नेताओं में से एक और भारत के सबसे अच्छे प्रवक्ताओं में से एक को खो दिया है। विदेश मंत्री के रूप में उनका काम शानदार रहा और एक राजनीतिज्ञ के रूप में उन्होंने कई महिलाओं को राजनीति में प्रवेश करने के लिए प्रेरित किया। उनकी आत्मा को शांति मिले। ऊँ शांति।’’ 
पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ 
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि उन्हें यह जानकर गहरा धक्का लगा है कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अब नहीं रहीं। 
केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खांडरे और कई वरिष्ठ नेताओं स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 
Advertisement
Next Article