India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बेबी रानी मौर्य ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि

02:19 PM Aug 07, 2019 IST
Advertisement
उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इससे पूर्व राज्यपाल ने देहरादून में अपनी सभी मुलाकातें और अन्य कार्यक्रम रद्द कर दिया।
श्रीमती मौर्य ने श्रीमती स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री एक लोकप्रिय राजनेता, प्रखर वक्ता और कुशल प्रशासक थीं। वे बेहद मिलनसार और संवेदनशील ओजस्वी व्यक्तित्व की धनी थीं। 

पंचतत्व में विलीन हुई सुषमा स्वराज, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

उन्होंने निजी, सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में हमेशा सर्वोच्च मानदंडों का पालन किया। राज्यपाल ने कहा श्रीमती स्वराज के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
Advertisement
Next Article