India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई, कहा, क्रिसमस प्यार का संदेश देता है

05:00 AM Dec 25, 2023 IST
Advertisement

राष्ट्रपति सचिवालय ने एतवार को बताया कि भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं भेजी हैं।एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “क्रिसमस के शुभ अवसर पर, मैं सभी साथी नागरिकों, विशेषकर ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। ईसा मसीह के जन्मदिन पर मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार प्रेम और करुणा का संदेश देता है।
ईसा मसीह के जन्मदिन पर मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार
यह त्योहार हमें मानवता की निस्वार्थ सेवा के लिए भी प्रेरित करता है। समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए ईसा मसीह की शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक हैं।इस पवित्र त्योहार पर, सभी लोग दया और करुणा की भावना को फिर से जगाएं और अपने जीवन में ईसा मसीह की शिक्षाओं का पालन करें।''

Advertisement
Next Article