India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

सुषमा स्वराज के निधन पर मनमोहन सिंह ने जताया दुख, कहा- देश ने एक सम्मानित और समर्पित नेता खोया

07:27 AM Aug 07, 2019 IST
Advertisement
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि देश ने एक सम्मानित और समर्पित नेता खो दिया है। मनमोहन सिंह ने कहा, ”सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। उनके लोकसभा नेता प्रतिपक्ष रहते हुए उनके साथ मेरी सुखद यादें हैं।” 
उन्होंने कहा, ”वह एक उच्च कोटि की नेता थीं जिनका पार्टी लाइन से इतर सभी सम्मान करते थे। वह एक महान सांसद और बहुत की कुशल मंत्री रहीं। उनके निधन से देश ने एक सम्मानित और समर्पित नेता खो दिया है।” इससे पहले मंगलवार रात कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सुषमा एक ऐसी अद्भुत नेता थीं जिनके सभी पार्टियों के लोगों से मित्रवत रिश्ते थे। 
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ”सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूँ। वह एक अद्भुत नेता थीं जिनकी पार्टी लाइन से इतर मित्रता थी।” उन्होंने कहा, ”दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। ओम शांति।” 
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, ”सुषमा जी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह एक महान इंसान थीं और वह इसी तरह हमेशा याद की जाएंगी।” 
Advertisement
Next Article