India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

हिमाचल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि

02:47 PM Aug 07, 2019 IST
Advertisement
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को नयी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वराज का दिल का दौरा पडने से मंगलवार को निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं।
राज्यपाल ने कहा कि स्वराज का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने कहा,‘‘वह एक उत्कृष्ट प्रशासक थीं और उन्हें जो भी मंत्रालय मिला उन्होंने वहां उच्च मानक स्थापित किए।’’ वहीं ठाकुर ने कहा कि स्वराज के निधन से भारतीय राजनीति का शानदार अध्याय समाप्त हो गया। 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष राजीव बिंदल,राज्य के मंत्री महेन्द्र सिंह,सुरेश भारद्वाज,सर्वीन चौधरी,राम लाल सहित अन्य मंत्रियों ने स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया। 
Advertisement
Next Article