दिल्ली वालों चिलचिलाती गर्मी के लिए हो जाओ तैयार, 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट
Aaj Ka Mausam 08 June 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कुछ जगहों पर बारिश हो रही है, तो कहीं दोपहर में गर्मी सता रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार, आज यानी 8 जून को उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, केरल, महाराष्ट्र, नागालैंड समेत 17 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में पहाड़ी राज्यों में भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं, आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली में मानसून पहुंचने में अभी समय है। राजधानी वालों को अगले दो-तीन दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोपहर को तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़एंगी। वहीं 9 और 10 जून को भी आसमान साफ रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में लू की स्थिति बन सकती है।
Uttar Pradesh Weather: यूपी में बारिश
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज, 8 जून को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश होगी, उसमें सहारनपुर, मुजफ्फरपुर, मेरठ, बिजनौर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा शामिल है। वहीं 9 और 11 जून बीच लू का अलर्ट जारी किया है। जबकि 10 से 14 जून के बीच बारिश होने की संभावना है।
Bihar Weather: बिहार में गर्मी और उमस का प्रकोप

बिहार में अगले दो दिनों तक गर्मी और उमस बनी रह सकती है। इसके बाद 10 और 11 जून के लिए कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश होने के बा तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 42°C | 31°C |
| रांची (Ranchi) | 36°C | 27°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 37°C | 28°C |
| भोपाल (Bhopal) | 38°C | 28°C |
| पटना (Patna) | 40°C | 29°C |
| मुंबई (Mumbai) | 33°C | 29°C |
| जयपुर (Jaipur) | 41°C | 31°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 41°C | 31°C |
| चेन्नई (Chennai) | 37°C | 30°C |
| नैनीताल (Nainital) | 29°C | 22°C |
| शिमला (Shimla) | 30°C | 20°C |

Join Channel