W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Aaj ka Mausam 16 July 2026: दिल्ली में गर्मी छुड़ाएगी पसीने, पंजाब-हरियाणा समेत 22 राज्यों में बारिश, जानें ताजा वेदर अपडेट

10:14 AM Jul 16, 2026 IST | Bhawana Rawat
aaj ka mausam 16 july 2026  दिल्ली में गर्मी छुड़ाएगी पसीने  पंजाब हरियाणा समेत 22 राज्यों में बारिश  जानें ताजा वेदर अपडेट
Aaj ka Mausam 16 July 2026

देश के कई हिस्सों में मानसून कमजोर पड़ गया है। इस बीच बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट पर लो प्रेशर एरिया ने मानसून को फिर रफ्तार दे दी है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। ऐसे में मौसम विभाग ने 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई हिस्सों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती सकती हैं। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल...

Advertisement

किन 22 राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग ने 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा समेत कई अन्य राज्य शामिल है।

Advertisement

Delhi में येलो अलर्ट जारी

देशभर में भले ही मानसून आ गया हो, लेकिन दिल्ली में इसका नामोनिशान नहीं है। 8 और 9 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश के बाद से भरी गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को पूरी दिल्ली में हॉट डे घोषित कर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राजधानी के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं।

Advertisement

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव होने वाला है। इसके प्रभाव से 17 से 21 जुलाई के दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। राज्य के पश्चिमी हिस्से में 19 जुलाई के बाद बारिश की गतिविधि तेज होने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा, IMD ने कानपुर, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, मऊ समेत कई जिलों में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार में बारिश

बिहार में मौसम का रुख बदल रहा है। IMD ने 16 से 20 जुलाई के दौरान अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और बांका में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City)अधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi)38°C31°C
भोपाल (Bhopal)33°C26°C
चेन्नई (Chennai)37°C29°C
शिमला (Shimla)29°C21°C
पटना (Patna)34°C29°C
मुंबई (Mumbai)29°C27°C
जयपुर (Jaipur)37°C30°C
नैनीताल (Nainital)26°C22°C
रांची (Ranchi)31°C24°C
लखनऊ (Lucknow)35°C29°C
कोलकाता (Kolkata)31°C28°C

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×