W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली में Thunderstorm का अलर्ट, 18 राज्यों में आंधी-बारिश का कहर, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

09:57 AM Jun 18, 2026 IST | Bhawana Rawat
दिल्ली में thunderstorm का अलर्ट  18 राज्यों में आंधी बारिश का कहर  जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल
Aaj Ka Mausam 18 June 2026

भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में बारिश की बौछारें राहत देंगी। केरल के तट से टकराने के बाद मानसून दूसरे राज्यों की तरफ बढ़ रहा है। मानसून आने से पहले ही मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 18 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

Advertisement

इस बदलते मौसम के बीच मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वालों और खुले मैदान में काम करने वालों को आंधी और बिजली कड़कने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। आइए जानते हैं, Aaj Ka Mausam 18 June 2026...

Advertisement

Rain Alert: इन राज्यों में होगी बारिश

जिन राज्यों में 18 जून को बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, तमिलानडु, असम, त्रिपुरा शामिल है।

Advertisement

Delhi Thunderstorm Alert: दिल्ली में चार दिन बारिश

Aaj Ka Mausam 18 June 2026
(Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने वाला है। दोपहर में पड़ने वाली भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 18 जून से 21 जून तक NCR में गरज-चमक के साथ बारिश और तूफान का अलर्ट है। तेज हवाओं और बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना रहेगा।

Uttar Pradesh Weather: यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना बना रहेगा। राजधानी लखनऊ में दिन के समय हल्की गर्मी पड़ सकती है, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। लेकिन बाराबंकी, कानपुर, प्रयागराज, आगरा, झांशी, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर, आजमगढ़, मेरठ, ललितपुर, फिरोजाबाद, रामपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत और देवरिया में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट है।

Bihar Weather: बिहार में बारिश

बिहार में आज मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदलने वाला है। 18 से 20 जून के दौरान पटना समेत 16 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। जिन जिलों में बारिश होगी, उसमें सिवान, पूर्णिया, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, सारण, मधेपुरा, भोजपुर, मधुबनी, वैशाली, सारण, किशनगंज, सहरसा, कटिहार और सुपौल शामिल है। इस दौरान दौरान कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में बिगड़ा मौसम

Aaj Ka Mausam 18 June 2026
(Image- Social Media)

जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने अचानक मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। अगले 2 से 3 घंटों के अंदर कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा, गांदरबल, बडगाम और त्राल सहित दक्षिण कश्मीर के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका है। इसका असर अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर भी देखने को मिल सकता है। 18 से 22 जून के दौरान भी पूरे इलाके में रुक-रुक कर हल्की बारिश, ओले गिरने और तेज हवाओं के साथ मौसम लगातार खराब बना रहेगा, इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

Cityशहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
Delhiदिल्ली39°C31°C
Lucknowलखनऊ40°C31°C
Patnaपटना39°C30°C
Jaipurजयपुर38°C28°C
Chennaiचेन्नई36°C28°C
Kolkataकोलकाता36°C29°C
Ranchiरांची35°C26°C
Bhopalभोपाल34°C26°C
Mumbaiमुंबई33°C29°C
Nainitalनैनीताल28°C22°C
Shimlaशिमला27°C19°C

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×