दिल्ली में सुबह लौटी गुलाबी ठंड! 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, जानें कैसा रहेगा मौसम
Aaj Ka Mausam 19 Mar: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदला है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। IMD ने 20 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ हल्की बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई राज्यों में तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 20 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होती रह सकती है। कल अचानक बदले मौसम ने पूरे एनसीआर को राहत दी। तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश के चलते वायु प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई। विस्तार से जानते है आज का मौसम कैसा रहेगा।
Aaj Ka Mausam 19 Mar: Delhi Weather Today

मौसम विभाग के अनुसार, 19 मार्च और 20 मार्च को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। दोनों दिनों के लिए गरज-चमक के साथ बारिश, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी की चेतावनी जारी की है। 19 और 20 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
21 और 22 मार्च को मौसम आंशिक रूप से साफ रहने की संभावना है, जबकि 23 और 24 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। बारिश के बाद प्रदूषण स्तर में भी सुधार देखने को मिला है। 19 मार्च को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि 20 मार्च को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री तक जा सकता है।
Jammu Kashmir Weather Today
जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश जारी है, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 19 और 20 मार्च के बीच आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है। चिनाब घाटी और दक्षिण कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है। 21 से 25 मार्च तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। 26 से 28 मार्च तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी ऊंचे इलाकों में हो सकती है।
Himachal Weather Today

हिमाचल में भी पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है और आईएमडी के अनुसार 19 और 20 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है और कुछ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। आईएमडी ने शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और सिरमौर सहित कई जिलों में ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए 18 और 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Join Channel