W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Aaj Ka Mausam 22 June 2026: मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार! 15 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अपडेट

09:50 AM Jun 22, 2026 IST | Shivangi Shandilya
aaj ka mausam 22 june 2026  मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार  15 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट  imd ने जारी किया अपडेट
Aaj Ka Mausam 22 June 2026

देश में कई दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। लंबे समय तक रुके रहने के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है और अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मॉनसून महाराष्ट्र के सोलापुर और बिहार के मुजफ्फरपुर तक पहुंच गया है। लगभग 14 दिनों तक रुके रहने के बाद, मॉनसून की मुंबई में भी एंट्री हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हो रहे हैं और 23 जून से इनका असर दिखना शुरू हो सकता है।

Advertisement

Rain Alert: बारिश की चेतावनी

IMD ने देश के कई हिस्सों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कम से कम 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अनुमान है। कई इलाकों में बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के साथ आंधी-तूफान भी आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 15 घंटों में 12 राज्यों में मौसम की स्थिति अचानक बदल सकती है।

Advertisement

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR का मौसम

(CREDIT-SM)

22 जून को दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहेगा। इससे पहले, रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38.9°C दर्ज किया गया था, जो सामान्य से थोड़ा अधिक था।

Advertisement

Bihar Weather: बिहार का मौसम

बिहार में गर्मी और लू (हीटवेव) की स्थिति बनी हुई है। राजधानी पटना सहित कई जिलों के लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इसके बाद तापमान में 2 से 3°C की गिरावट की उम्मीद है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

Rajasthan Weather: राजस्थान का मौसम

(CREDIT-SM)

अगले 24 घंटों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। झुंझुनू, श्रीगंगानगर और बारां जिलों के कुछ इलाकों में बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की है।

Uttar Pradesh Weather: उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में लू (हीटवेव) का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। राजधानी लखनऊ समेत मध्य और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई इलाके भीषण लू की चपेट में हैं। 22 जून को यूपी के कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×