W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Aaj Ka Mausam 3 July 2026: मानसून की एंट्री! दिल्ली- यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट

10:08 AM Jul 03, 2026 IST | Bhawana Rawat
aaj ka mausam 3 july 2026  मानसून की एंट्री  दिल्ली  यूपी बिहार समेत 15 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट  जानें ताजा वेदर अपडेट
Aaj Ka Mausam 3 July 2026

देश के अधिकतर राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। इस बीच मौसम विभाग ने 15 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में गरज-चमक और बारिश के साथ 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। बारिश की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 -3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का असर और तेजी से आगे बढ़ेगा और उत्तरी भारत में अपना रूप दिखाएगा। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Advertisement

इन 15 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार (3 जुलाई) को देश के 15 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, केरल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिले शामिल हैं, यहां तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

Delhi में बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 3 July 2026
Delhi Weather  (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में कभी उमस भरी गर्मी, तो कभी हल्की की बौछारें पड़ रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 जुलाई को दिल्ली का मौसम बदल जाएगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे,कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

Advertisement

UP में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रीय हो गया है। मौसम विभाग ने 3 जुलाई को कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें आगरा, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, बरेली, मेरठ, प्रयागराज, बांदा, इटावा, फिरोजाबाद, बांदा, मिर्जापुर और बनारस समेत कई जिले शामिल हैं। इन जिलों में बारिश के दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।

Bihar में Monsoon हुआ सक्रीय

Aaj Ka Mausam 3 July 2026
Bihar Monsoon (Image- Social Media)

बिहार में भी मानसून सक्रीय हो गया है। IMD ने बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका समेत 18 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आने वाले दिनों तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi)36°C30°C
पटना (Patna)36°C30°C
मुंबई (Mumbai)28°C27°C
शिमला (Shimla)26°C21°C
लखनऊ (Lucknow)36°C30°C
भोपाल (Bhopal)28°C24°C
चेन्नई (Chennai)35°C28°C
नैनीताल (Nainital)27°C22°C
जयपुर (Jaipur)35°C28°C
रांची (Ranchi)31°C24°C
कोलकाता (Kolkata)33°C28°C
Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×