Aaj Ka Mausam: Delhi, UP, Bihar समेत कई राज्यों में तेज बारिश-तूफान का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Aaj Ka Mausam 30 May 2026: पिछले कई दिनों से, पूरे देश में मौसम ने करवट बदली है। विभाग के अनुसार, मॉनसून अभी तक पूरे देश में नहीं पहुंचा है; हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 से 48 घंटों को बेहद अहम बताया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में तेज़ तूफ़ान, ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है। अगले 2 से 3 दिनों में अरब सागर, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में इसके और आगे बढ़ने के लिए मौसम की स्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं।
Uttar Pradesh Weather: उत्तर प्रदेश में तेज तूफान का खतरा

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए चितावनी जारी की है। पश्चिमी यूपी में 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान आ सकता है। कई जगहों पर ओलावृष्टि और भारी बारिश के आसार हैं। पूर्वी यूपी में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने के आसार हैं। आज 30 मई को पूरे प्रदेश में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। 31 मई को पूर्वी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी जारी है।
Delhi Weather: दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसके साथ ही गरज-चमक, ओलावृष्टि और बारिश की आशंका भी जताई गई है। आज 30 मई को भी मौसम खराब रह सकता है।
Bihar Weather: बिहार और झारखंड में बारिश और आंधी

बिहार में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आज 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान आने के आसार हैं। 30 मई को भी तेज हवाएं चलने की आशंका है। 31 मई और 1 जून को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं झारखंड में 31 मई तक 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने की संभावना है। 1 से 3 जून तक भी बारिश हो सकती है।
पहाड़ी राज्यों में भी खराब रहेगा मौसम
उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। 30 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी ओलावृष्टि और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इससे मैदानी इलाकों में तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।
IMD Alert: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में अब लू का असर कम हो रहा है। आज और कल के लिए पूरे मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। 31 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 31 मई तक 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तूफ़ानी हवाएं चलने की उम्मीद है। 1 जून को भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
Today Weather Update: तापमान में आएगी कमी
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिलने की संभावना है।

Join Channel