Aaj Ka Mausam 4 July 2026: दिल्ली में वीकेंड पर बारिश के आसार, यूपी-बिहार समेत 18 राज्यों में मौसम का अलर्ट
यूपी और बिहार में तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में आज शनिवार को तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हवाएं चलने की आशंका है। दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव के हालात बन सकते हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान विभाग ने सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने के लिए कहा है।
18 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

भारत मौसम विभाग ने आज 4 जुलाई शनिवार, को देश के 18 राज्यों में बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग की माने तो, कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चेलंगी। विभाग ने कई इलाकों में वज्रपात की आशंका भी जताई है, इसे देखते हुए खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील लोगों से की गई है। प्रशासन भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से मौसम संबंधी जानकारियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।

Join Channel