W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Weather Update 6 June: 19 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली में भी झमाझम बरसात; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

11:22 AM Jun 06, 2026 IST | Shivangi Shandilya
weather update 6 june  19 राज्यों में बारिश आंधी का अलर्ट  दिल्ली में भी झमाझम बरसात  पढ़ें imd का ताजा अपडेट
Aaj Ka Mausam 6 June 2026 (credit-ai)

Aaj Ka Mausam 6 June 2026: जून की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है और कई राज्यों में लोग भीषण गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। इस बार मॉनसून-पूर्व गतिविधियां सामान्य से अधिक तेज़ लग रही हैं, जिससे कई इलाकों में मौसम का मिज़ाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और राजस्थान समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश, तेज़ हवाएं चलने और बिजली गिरने का अनुमान है। आइए जानते हैं कि आज शनिवार, 6 जून 2026 को आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा।

Advertisement

Delhi Weather: दिल्ली में आज आंधी बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 6 June 2026 (credit-sm)

पिछले दो दिनों में दिल्ली के मौसम में गर्मी से काफी राहत मिली है। आज भी राजधानी में तेज़ हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि सुबह तो तेज़ धूप के साथ शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम बदल सकता है।

Advertisement

Uttar Pradesh Weather: यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में आंधी-तूफ़ान और तेज़ हवाओं ने जन-जीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने आज भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। IMD के अनुसार, मेरठ, शाहजहांपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी, चित्रकूट, मिर्ज़ापुर, जालौन, अमेठी, महोबा, हमीरपुर, प्रतापगढ़, चंदौली, आज़मगढ़, सोनभद्र, वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर समेत कई ज़िलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Advertisement

Bihar Weather: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 6 June 2026 (credit-sm)

बिहार के लोगों को भीषण गर्मी से आखिरकार राहत मिलनी शुरू हो गई है। राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, गया, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और बेगूसराय शामिल हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमान (6 जून)न्यूनतम तापमान (6 जून)
दिल्ली39°C29°C
मुंबई34°C30°C
चेन्नई37°C29°C
कोलकाता34°C28°C
लखनऊ38°C28°C
पटना37°C28°C
रांची34°C24°C
भोपाल37°C27°C
जयपुर37°C27°C
शिमला28°C18°C
नैनीताल27°C21°C

Rajasthan Weather: राजस्थान में 8 जून तक आंधी बारिश का अलर्ट

राजस्थान के हनुमानगढ़, चूरू, भरतपुर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, टोंक, बीकानेर, चित्तौड़गढ़ और बांसवाड़ा में आज भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में मौसम का यह मिजाज 8 जून तक बने रहने की उम्मीद है.

पहाड़ों का मौसम

Aaj Ka Mausam 6 June 2026 (credit-sm)

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई ज़िलों - जैसे नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, चंपावत और चमोली - में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, शिमला, चंबा, कांगड़ा, सोलन, मंडी और ऊना ज़िलों के लिए भी भारी बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×