For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

CM बनने के बाद हेमंत सोरेन ने की पहली कैबिनेट मीटिंग, रखे गए ये बड़े प्रस्ताव

09:04 AM Jul 09, 2024 IST
cm बनने के बाद हेमंत सोरेन ने की पहली कैबिनेट मीटिंग  रखे गए ये बड़े प्रस्ताव

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने सोमवार को कैबिनेट विस्तार के साथ ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने कैबिनेट की पहली बैठक भी की। इसमें विस्थापन आयोग बनाने को लेकर प्रस्ताव रखा गया। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभाना है। पूर्ण मंत्रिमंडल का गठन कर लिया गया है। वहीं, कैबिनेट ने बैठक भी की है। राज्य में माइनिंग गतिविधियां सबसे अधिक चल रही हैं। पूरे देश के 40 फीसदी से ज्यादा खनिज-संपदा झारखंड में है। लेकिन उससे प्रभावित लोगों के लिए कोई स्पष्ट नीति सरकार के पास नहीं है।

  • CM सोरेन ने कैबिनेट विस्तार के साथ ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया
  • इसके बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने कैबिनेट की पहली बैठक भी की
  • इसमें विस्थापन आयोग बनाने को लेकर प्रस्ताव रखा गया

विस्थापन आयोग बनाने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा



उन्होंने बताया कि आज हम लोगों ने बहुत जल्द विस्थापन आयोग बनाने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा। इस पर हम लोग बहुत जल्द एक मसौदा तैयार करेंगे। सभी विस्थापित लोगों का आर्थिक-सामाजिक सर्वेक्षण करेंगे। एक डाटाबेस तैयार करेंगे, जिससे सभी माइनिंग क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव का समझ सकें। एक दस्तावेज हो, जिसमें माइनिंग गतिविधियों, उसके लाभ-हानि का जिक्र हो। माइनिंग का प्रभाव क्या है, उसका मसौदा तैयार किया जाएगा।

सरकार बनाएगी नीति



उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग, जिन्हें खेत-घर छोड़ना पड़ता है, इसके लिए सरकार एक नीति बनाएगी और उस नीति के साथ सरकार काम करेगी। जो हमने कहा है, उसे धरातल पर उतारना भी हमारी जिम्मेदारी है। यह पहले ही हो जाना चाहिए था। लेकिन, लोग आश्वस्त रहें, हम इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×