W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पेपर के बाद अब लाखों छात्रों की निजी जानकारी हुई लीक! इंटरनेट पर बिक रहा NEET-CUET छात्रों का पर्सनल डेटा

04:51 PM Jul 10, 2026 IST | Shivangi Shandilya
पेपर के बाद अब लाखों छात्रों की निजी जानकारी हुई लीक  इंटरनेट पर बिक रहा neet cuet छात्रों का पर्सनल डेटा
CUET Student Data Leak

भारत के दो बड़े एंट्रेंस एग्जाम, NEET और CUET, से जुड़ा एक संवेदनशील मामला सामने आया है। खबर है कि इन एग्जाम में शामिल हुए 15 लाख से ज्यादा बच्चों की पर्सनल डिटेल्स इंटरनेट पर कौड़ी की भाव ने बेची जा रही है। इसमें संबंधित छात्रों के नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता, माता-पिता के नाम और दूसरी पर्सनल डिटेल्स भी शामिल हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह डेटा कई सारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद देश भर में अलग ही चर्चा पर बहस तेज हो गई है।

Advertisement

इस आधार पर तय की जा रही कीमत

Student Data Sold Online India (CREDIT-SM)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रों के निजी डिटेल्स अलग-अलग राज्यों और शहरों के आधार पर मार्किट में बेचा जा रहा है। इसका रेट करीब 1,000 रुपये से शुरू होकर 10,000 रुपये तक बेचे जाने की खबर है। यानी कोई भी पैसे देकर लाखों छात्रों की पर्सनल डिटेल्स निकाल सकता है। इस खबर के सामने बाद साइबर सुरक्षा से जुड़े एक्सपर्ट का मानना है कि यदि ऐसी सूचना गलत हाथों में जाती है, तो उसका गलत यूज हो सकता है और ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, स्पैम या दूसरी साइबर फ्रॉड जैसे काम किए जा सकते हैं।

Advertisement

एक बार फिर लपेटे में NTA

NTA Cyber Security Failure (CREDIT-SM)

मालूम हो कि यह मामला ऐसे समय आया है, जब देश में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) कानून लागू होने के बाद सुरक्षा पर खास ध्यान देने की बात की जा रही है। वहीं बच्चों के पर्सनल डिटेल्स लीक के दावों के बाद परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी NTA की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल छात्र और अभिभावक अपनी पर्सनल डिटेल्स के गलत यूज को लेकर काफी टेंशन में हैं।

Advertisement

READ ALSO: India News Today Live: न्यूजीलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एक नजर में देखें कार्यक्रम का शेड्यूल

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×