India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बसों में आग लगने की घटना के बाद Police ने चलाया फिटनेस चेकिंग अभियान

08:54 PM Nov 18, 2023 IST
Advertisement

सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली मृत्यु की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस एवं सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने सेक्टर 37 एवं महामाया फ्लाईओवर पर संयुक्त अभियान चलाकर प्राइवेट यात्री वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र एवं क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर (ओवरलोड) चलने वाले वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्रवाई की।

       Highlights

इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त प्रथम, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, यातायात निरीक्षक एवं यातायात कर्मियों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों के विरूद्ध ई-चालान और सीज की कार्रवाई हुई। 1 से 17 नवंबर तक डबल डेकर, अवैध बसों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। जिसमें बिना फिटनेस - 533, ओवरलोड - 47, सीज - 41, अन्य कुल ई-चालान - 1,06,210 काटे गए। इसके साथ ही शनिवार को 4 डबल डेकर बस सीज किए गए। जबकि, ओवरलोड के कुल 17 ई-चालान की कार्रवाई की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article