India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Agni-4 Missile: भारत ने किया अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, चीन-पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

02:46 AM Sep 07, 2024 IST
Advertisement

Agni-4 Missile: भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। भारत ने यह परीक्षण शुक्रवार को ओडिशा तट के चांदीपुर में किया है। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि, प्रक्षेपण सभी परिचालनात्मक और तकनीकी मापदंडों के आधार पर पूरी तरह से सफल रहा। हालांकि, अग्नि-4 मिसाइल के सफल परीक्षण ने चीन-पाकिस्तान की टेंशन और बढ़ा दी है। जिस तरह से चीन के साथ भारत का सीमा विवाद चल रहा ऐसे में ये परीक्षण बेहद अहम माना जा रहा है। अग्नि-4 की मारक क्षमता जबरदस्त है। इसकी 4000 किलोमीटर है।

4000 KM से ज्यादा है मिसाइल की रेंज

इस मिसाइल की रेंज की बात करे तो पूरा पाकिस्तान आता है। इसका सफल परीक्षण भारत के लिए बेहद खास है। क्योंकि पाकिस्तान और चीन दोनों इसकी रेंज में आ सकते हैं। इसके अलावा यह परमाणु हथियार ले जाने में पूरी तरह सक्षम है। ऐसे में यह भारत की रक्षा के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इसकी एक और खासियत है कि यह 900 किलोमीटर की ऊंचाई तक सीधी उड़ान भर सकती है। साथ ही इसकी हमले की सटीकता 100 मीटर है। अपने हमले के दौरान अपने 100 मीटर के दायरे में आने वाले किसी भी टारगेट को यह पूरी तरह तबाह कर सकती है।

2011 में हुआ था पहला परीक्षण

अग्नि-4 का पहला परीक्षण 15 नवंबर 2011 में हुआ था। उसके बाद ताजा परीक्षण मिलाकर इसके कुल 8 परीक्षण हो चुके हैं। इसमें एक टन का हथियार लोड किया जा सकता है। यह मिसाइल 3000 डिग्री सेल्सियस का तापमान सहते हुए वायुमंडल के अंदर प्रवेश कर सकती है। यानी इसका उपयोग भविष्य में अंतरिक्ष में हमला करने के लिए भी किया जा सकता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article