India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Akhilesh Yadav ने एटा में जनता को किया संबोधित, बोले ‘सत्ता में आने के बाद वोटिंग का अधिकार छीनेगी BJP'

09:17 AM Dec 31, 2023 IST
Akhilesh Yadav addressed the public in Etah
Advertisement

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को कहा कि 2024 में सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी लोगों से वोट देने का अधिकार छीन लेगी। सपा सुप्रीमो उत्तर प्रदेश के एटा जिले के नगला दांडी इलाके में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने ये टिप्पणी की। पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान की रक्षा के लिए है।

हाइलाइट्स

‘लोगों को सतर्क रहना चाहिए’

अखिलेश ने कहा, “भाजपा ने नई संसद बनाई और सवालों के जवाब देने से बचने के लिए अधिकतम संख्या में सांसदों को निलंबित कर दिया... वे नहीं चाहते कि संसद चले। लोगों को सतर्क रहना चाहिए, अगर वे (भाजपा) 2024 में सत्ता में आए तो वोट देने का अधिकार खत्म कर देंगे। 2024 का चुनाव संविधान की रक्षा के लिए है।“

‘यूपी में सभी सीटों से हारेगी भाजपा’

अखिलेश यादव ने यह भी दावा किया कि इंडिया ब्लॉक उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा को हराएगा। उन्होंने कहा, 'अगर भाजपा हारेगी तो ही लोकतंत्र और संविधान बचेगा।‘ वहीं पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं के पास नौकरी नहीं है। देश के युवा नौकरी और रोजगार न मांगे इसलिए ये सब कार्यक्रम हों रहे हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा 'हमारी परंपरा व पूर्वज कहते हैं कि जब भगवान बुलाते हैं तो सब जाते हैं। और भागवान कब किसको बुला लें ये किसको पता है?'

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article