W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'जो भी गड़बड़ करेगा, उसे राम जी स्वयं दंड देंगे', अखिलेश यादव के राम मंदिर दान विवाद पर ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास का जवाब

07:31 PM Jun 07, 2026 IST | Rohit Singh
 जो भी गड़बड़ करेगा  उसे राम जी स्वयं दंड देंगे   अखिलेश यादव के राम मंदिर दान विवाद पर ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास का जवाब
Mahant Dinendra Das Ram Temple Dispute Statement (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Controversy : अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे को लेकर सियासी पारा गरमा गया है। समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों रुपये गायब हो गए हैं।

Advertisement

सपा प्रमुख ने इस पूरे मामले को मंदिर ट्रस्ट के लिए बेहद शर्मनाक बताते हुए अदालत से इस पर स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लेने की अपील की है।

Advertisement

एक्स पर किया पोस्ट

Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Controversy
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Controversy

यादव ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है। ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है। अदालत से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है।'

Advertisement

Mahant Dinendra Das Ram Temple Dispute Statement : ट्रस्टी का पलटवार

चढ़ावे की रकम को लेकर छिड़े इस बड़े सियासी विवाद पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है, ‘हमको राम जी की परंपरा पर विश्वास है। जो भी अगर उसमें किसी प्रकार का कुछ होगा तो राम जी स्वयं उसका निर्णय देंगे। उसको राम जी दंड दे देंगे।’

उन्होंने आगे कहा, "अधिकारियों और सरकार द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह हमें स्वीकार्य है। अगर कोई गलती हुई है, तो वह सामने आ जाएगी। अगर कोई गड़बड़ी हुई है, तो जिम्मेदार लोग लगातार परिणामों का सामना करते रहेंगे..."

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×