India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Alirajpur Suicide Case: MP में आत्महत्या का खौफनाक मामला, एक ही परिवार के 5 लोग फंदे से लटके मिले

02:53 AM Jul 02, 2024 IST
Advertisement

Alirajpur Suicide Case: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर में फांसी के फंदे से लटके मिले। सामूहिक आत्महत्या का यह मामला जैसे ही सामने आया, पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल हो गया। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अब तक परिवार की मौत पर संदेह बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या की जांच में कर रही है।

Highlight :

 

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुनेरी पंचायत के राउड़ी गांव में राकेश सिंह, उनकी पत्नी ललिता और दो बेटे और एक बेटी के शव फांसी के फंदे से लटके मिले हैं। यह आत्महत्या है या हत्या, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास सहित तमाम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/07/ssstwitter.com_1719868757387.mp4

बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह राकेश का एक परिजन घर पहुंचा तो उसने परिवार के सभी सदस्यों के शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटके देखे। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस आई। पुलिस ने राकेश और उसके परिवार के सदस्यों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



घटना के बाद इलाके में हड़कंप

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मोहल्ले में घटना को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। राकेश के पड़ोसियों का कहना है कि उसने कभी भी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया और न ही वह परेशान नजर आया। उसके परिवार के भी किसी सदस्य ने अपनी परेशानी किसी को नहीं बताई। इसलिए, इस घटना को लेकर कई तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

 

Advertisement
Next Article