India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

उच्च न्यायलय ने अर्जुन मुंडा पर लगे जुर्माने को किया माफ

10:36 PM May 08, 2024 IST
Advertisement

Arjun Munda Latest News: झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका में त्रुटि दूर किए बिना सुनवाई के लिए मेंशन करने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर पूर्व में लगाए गए 125000 के जुर्माने को आज न्यायालय ने माफ कर दिया।

 

Highlights
उच्च न्यायालय ने अर्जुन मुंडा पर लगाए गए 1 जुर्माने को किया माफ
अर्जुन मुंडा पर लगा था 125000 रुपए का जुर्माना
याचिका में त्रुटि के बाद भी लगा था जुर्माना

बुधवार 8 मई प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने श्री मुंडा पर लगाए गए जुर्माना की राशि माफ करने का आग्रह उच्च न्यायालय से किया था। जिसे झारखण्ड उच्च न्यायालय ने मन भी। वहीं न्यायालय ने रांची में बीजेपी के सचिवालय मार्च मामले में धुर्वा थाने में दर्ज एफआईआर मामले में अर्जुन मुंडा सहित 27 आरोपियों पर पीड़क कार्रवाई पर रोक 25 जुलाई तक जारी रखी है।

याचिका में त्रुटि के बाद भी कोर्ट में सुनवाई के लिए किया गया मेंशन

पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा 11 अप्रैल 2023 को रांची में सचिवालय मार्च के दौरान धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह करने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान यह पाया कि याचिका में त्रुटि अब तक दूर नहीं की गई है। इसके बाद भी मामले को कोर्ट में सुनवाई के लिए मेंशन किया गया, बाद में मामले की सुनवाई भी हाई कोर्ट में हुई थी।

अर्जुन मुंडा पर लगा था 125000 रुपए का जुर्माना

न्यायालय ने याचिका में त्रुटि दूर किए बिना इस याचिका को न्यायालय के समक्ष सुनवाई के लिए मेंशन करने को गंभीरता से लेते हुए अर्जुन मुंडा पर 125000 रुपए का जुर्माना लगाया था। हालांकि कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मंत्री श्री मुंडा सहित 27 आरोपियों को तत्काल राहत देते हुए उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article