For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, अब तक 72 लोगों की मौत

12:49 AM Jul 09, 2024 IST
assam flood  असम में बाढ़ से बिगड़े हालात  अब तक 72 लोगों की मौत

Assam Flood: असम में बाढ़-बारिश का कहर जारी। 8 जुलाई को छह और लोगों की मौत हो गई है। जिससे अब तक कुल मरने वालों की संख्या 72 हो गई है। लगातार भारी बारिश की वजह से ज्यादातर नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। डिगारू और कोलोंग सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे राज्य भर में बड़े पैमाने पर भूभाग जलमग्न हो गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कथित तौर पर राज्य में बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए कई क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और उनके साथ कैबिनेट मंत्री पीयूष हजारिका, रानोज पेगु, जयंत मल्लबुरूआ और अन्य भी हैं।

Highlights

  • असम में बाढ़ से हाहाकार, जनजीवन अस्त-व्यस्त
  • बाढ़ अब तक 72 लोगों की मौत, 24 लाख से ज्यादा प्रभावित
  • पीड़ित लोगों ने राहत शिविर में ली शरण

29 जिलों में 24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

बुलेटिन के अनुसार, 29 जिलों में बाढ़ से कुल 23,96,648 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 68,768.5 हेक्टेयर फसल जलमग्न हो गई है। कुल 53,429 प्रभावित लोगों ने 577 राहत शिविरों में शरण ली है। ब्रह्मपुत्र नदी निमतीघाट, तेजपुर, ग्वालपाड़ा और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसकी सहायक नदियां भी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बता दें कि असम के प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में विनाशकारी बाढ़ ने 114 जंगली जानवरों की जान ले ली है, जबकि 95 अन्य को शनिवार तक बचा लिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। केएनपी में शुक्रवार तक पशु मृत्यु दर बढ़कर 77 हो गई है। केएनपी में डूबने से चार गैंडे और 94 ‘हॉग हिरण’ की जान चली गई। इसके अलावा इनमें इलाज के दौरान मरने वाले 11 अन्य पशु शामिल हैं।

काजीरंगा नेशनल पार्क में कई जानवरों की मौत

केएनपी अधिकारी ने कहा कि वन अधिकारियों ने 86 हॉग हिरण, दो-दो सांभर हिरण और ‘स्कॉप्स उल्लू’ और गैंडे के बछड़े समेत खरगोश, ऊदबिलाव, हाथी और जंगली बिल्ली को बचाया। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल 34 जानवर चिकित्सक की निगरानी में हैं, जबकि 50 अन्य को इलाज के बाद छोड़ दिया गया है। केएनपी से गुजरने वाले राजमार्ग पर तेज गति वाले वाहन की चपेट में आने से एक हॉग हिरण की भी मौत हो गई। केएनपी में हाल के वर्षों में पशु मृत्यु दर के मामले में यह सबसे भीषण बाढ़ है। अधिकारी ने कहा कि पूर्वी असम वन्यजीव प्रभाग में कुल 233 शिविरों में से 66 जलमग्न हो गए हैं, जबकि शुक्रवार को 75 शिविर जलमग्न हो गए थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×