India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Assam Floods: असम में बाढ़ का कहर जारी, पानी-पानी हुआ मोरीगांव

01:32 AM Jul 17, 2024 IST
Advertisement

Assam Floods: असम में भारी बारिश के बाद बाढ़ आने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि राहत की बात ये है कि अब कई इलाकों में जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, असम में ज्यादातर इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। वही, असम में लगातार बारिश के बाद ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने से मोरीगांव में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। घरों में पानी भरने के कारण लोग सड़कों पर शरण ले रहे हैं।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/07/ssstwitter.com_1721156330836.mp4

18 जिलों के हालात बेहद खराब

राज्य में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। विभिन्न भागों में बाढ़ का पानी घट रहा है, लेकिन 18 जिलों - कछार, नलबाड़ी, कामरूप, गोलाघाट, मोरीगांव, चिरांग, डिब्रूगढ़, धुबरी, ग्वालपाड़ा, नागांव, करीमगंज, कामरूप (एम), धेमाजी, माजुली, दारंग, शिवसागर, जोरहाट, विश्वनाथ के लगभग 5.98 लाख लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

बीते दिनों भारी बारिश, तूफान, जलभराव और बाढ़ से लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। लगातार हो रही बारिश से ब्रह्मपुत्र नदी में जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ के चलते लोग अपने घरों को छोड़कर अस्थाई घरों में रहने को मजदूर हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने राहत शिविर लगाए है। जहां हजारों की संख्या में लोग ठहरे हुए है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article