India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Assam Floods: असम में बाढ़ और बारिश से बिगड़े हालात, बाढ़ से लाखों लोग हुए बेघर

05:26 AM Jul 04, 2024 IST
Advertisement

Assam Floods: असम में भारी बारिश का कहर जारी। पूर्वोत्तर के राज्यों में इन दिनों भारी बारिश देखने को मिल रही है। अधिक बारिश से पूर्वोत्तर की कई नदियां उफान पर है। जिसके चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। इस समय असम का हाल सबसे ज्यादा खराब है। जहां बाढ़ ने ज्यादा कहर बरपाया है। लाखों लोग बाढ़ के कारण बेघर हो गए है। असम में बाढ़ से 28 जिलों में करीब 16 लाख से ज्यादा लोग प्रवावित हुए हैं।

बाढ़ से 16 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 46 की मौत

असम में मंगलवार को बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे 16 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।वहीं, रिपोर्ट के अनुसार 46 लोगों की मौत हो गई है। असम में बाढ़ से ज्यादा प्रभावित जिले, कामरूप, तामुलपुर, चिरांग, मोरीगांव, लखीमपुर, बिश्वनाथ, डिब्रूगढ़, करीमगंज, उदलगुरी, नागांव, बोंगाईगांव, सोनितपुर, गोलाघाट, होजई, दरांग, चराइदेव, नलबाड़ी, जोरहाट, शिवसागर, कार्बी आंगलोंग, गोलपारा, धेमाजी, माजुली , तिनसुकिया, कोकराझार, बारपेटा, कछार, कामरूप शामिल हैं।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/07/ssstwitter.com_1720050630162.mp4

3 लाख लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर

असम सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों में करीब 500 से अधिक राहत शिविर और वितरण केंद्र स्थापित किए हैं जहां लगभग 3 लाख लोग शरण ले रहे हैं। कई बाढ़ प्रभावित लोग अपने घरों में बाढ़ का पानी घुसने के बाद सुरक्षित स्थानों, ऊंची भूमि, स्कूल भवनों, सड़कों और पुलों पर शरण ले रहे हैं। स्थानीय प्रशासन, सेना, अर्धसैनिक बल, एसडीआरएफ और सर्किल ऑफिस की बचाव टीमें कई जगहों पर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

इस बीच मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम में अति भारी बारिश और 9 राज्यों- हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article