For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Assembly By-Election: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर आज होंगे मतदान

06:27 AM Jul 10, 2024 IST
assembly by election  7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर आज होंगे मतदान

Assembly By-Election: आज 7  राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग। ये सीटें बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश की हैं। सबसे अधिक बंगाल की 4 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 3 सीटें उत्तराखंड की 2 सीटें और बिहार, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश और पंजाब की एक-एक सीटों पर वोट डाले जाएंगे। बिहार की रूपौली, बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागड़ा और मनीकतला सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वहीं तमिलनाडु की विक्रवांडी, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा (सुरक्षित), उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर पंजाब की जालंधर वेस्ट (सुरक्षित) और हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में आज वोट डाले जाएंगे।

बंगाल की 4 सीटों पर होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के बाद हो रहे इस चुनाव में बंगाल की चार सीटों पर वोट डाले जाएंगे। रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागड़ा और मनीकतला सीटों पर आज चुनाव हो रहे हैं। इस उपचुनाव में 34 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला तय होगा। उत्तर 24 परगना जिले की बगदाह, नादिया की रानाघाट दक्षिण, उत्तर दिनाजपुर की रायगंज और कोलकाता की मानिकतला विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है।

हिमाचल प्रदेश में 3 सीटों पर होंगे मतदान

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले जाएंगे। देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। ये तीन सीट तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं, जिन्होंने फरवरी में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया था और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। होशियार सिंह (देहरा), आशीष शर्मा (हमीरपुर) और केएल ठाकुर (नालागढ़) ने 22 मार्च को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने उनके इस्तीफे तीन जून को स्वीकार किये थे। चुनाव विभाग के एक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि उपचुनाव के लिए 315 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर भगवंत मान ने लगाया पूरा जोर

पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर आज होने वाले उपचुनाव को मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है, जिन्होंने लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के खराब प्रदर्शन के बाद उपचुनाव में जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। जालंधर पश्चिम एक आरक्षित विधानसभा क्षेत्र है। यहां ‘आप', कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवारों के बीच बहुकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×