India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Badrinath Incident: राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत अन्य ने उत्तराखंड सड़क हादसे में लोगों की मौत पर जताया दुख

07:33 PM Jun 15, 2024 IST
Advertisement

Badrinath Incident: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Highlights 

 

Badrinath Incident पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुःख

उत्तराखंड में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक टेम्पो ट्रैवलर के सड़क से फिसलकर अलकनंदा नदी में गिर जाने से 10 पर्यटकों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए। बद्रीनाथ हादसे(Badrinath Incident) को लेकर मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड में एक सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु होने का समाचार दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुःख, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किये गए पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे को ‘हृदयविदारक’ करार दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।’’

Badrinath Incident पर गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताते हुए व्यक्त की संवेदना

बद्रीनाथ हादसे(Badrinath Incident) पर दुख जताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ‘‘एक्स’’ पर पोस्ट कर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुई सड़क दुर्घटना का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ हैं। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं और घायलों को हरसम्भव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्त किया गहरा दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा अधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए अपने शोक संदेश में दुर्घटना को 'पीड़ादायक' बताते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘हम घायलों की हर संभव सहायता के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।’’

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article