W3Schools
Advertisement

बरेली: नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

08:06 AM Aug 13, 2026 IST | News Desk
बरेली  नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार  पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
Advertisement

बरेली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बरेली पुलिस ने नाबालिग से रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के पास से .315 बोर की एक पिस्तौल, दो कारतूस बरामद किया है।

Advertisement

नवाबगंज सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि 12 अगस्त की शाम को नवाबगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नाबालिग से रेप का वांछित आरोपी इलाके में देखा गया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विमलेश कुमार के रूप में बताई। वह बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बारौर के पास पंडरी गांव का रहने वाला है।

सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विमलेश ने हाल ही में इलाके में हुई एक नाबालिग से रेप की घटना को कबूल किया है। उसने बताया कि इस वारदात को उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस अब फरार साथी की तलाश में दबिश दे रही है।

सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विमलेश कुमार का आपराधिक इतिहास भी है। उस पर पहले से छेड़खानी का मामला दर्ज है। इलाके में वह आपराधिक प्रवृत्ति के लिए जाना जाता था।

पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Advertisement
Author Image

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.

Advertisement
Advertisement
×