India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Bastar: नक्सलियों ने अपने ही पूर्व साथी को उतारा मौत के घाट

10:23 PM Jul 07, 2024 IST
Advertisement

Bastar : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के सुकमा में नक्सलियों ने इस बार अपने ही एक पूर्व साथी नक्सली को मौत के घाट उतार दिया हैं। बताया जाता है कि शनिवार को देर रात पूर्व नक्सली बारसे मासा को नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला करके जान ले ली। विशाखापटनम में अपनी पत्नी समेत सरेंडर करने के बाद वह वापस सुकमा लौटा था।

Bastar : पीएलजीए ने हत्या की जिम्मेदारी ली

इसबीच नक्सली संगठन पीएलजीए ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। इस हत्या से इलाके में भय का वातावरण हैं। माओवादियों ने जिस साथी नक्सली की हत्या की हैं वह कोई और नहीं बल्कि आंध, प्रदेश पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर चुका बारसे मासा है।

करीब तीन मुठभेड़ में रह चुका था शामिल

जानकारी के मुताबिक किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य बारसे मासा पर चार लाख रुपए की इनाम घोषित था। वह करीब तीन मुठभेड़ में शामिल रह चुका था। उस पर कई थानों में मामले भी दर्ज थे। इसी साल के अप्रैल में बारसे मासा के साथ छत्तीसगढ़ के बस्तर ( Bastar ) में सक्रिय छह नक्सलियों ने आंध्रा प्रदेश पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। इनमें बारसे मासा के किस्टाराम एरिया कमेटी का सचिव मिथिलेश उर्फ राजू, किस्टाराम एरिया कमेटी का सदस्य और चार लाख रुपए का इनामी वेट्टी भीमा, किस्टाराम एरिया कमेटी की सदस्य वंजाम रामे, पार्टी सदस्य डूडी सोनी और पार्टी सदस्य मड़कम सुक्की ने अपने हथियार डाल दिए थे। ऐसा माना जा रहा है कि बारसे मासा के साथ आत्मसमर्पण किए अन्य साथियों पर भी नक्सली हमला कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article