W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बेंगलुरु में सनसनी! घर में घुसकर एक्स-गर्लफ्रेंड पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, फिर खुदकुशी की कोशिश

05:25 PM Jul 10, 2026 IST | Shivangi Shandilya
बेंगलुरु में सनसनी  घर में घुसकर एक्स गर्लफ्रेंड पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला  फिर खुदकुशी की कोशिश
Lover Attacks Ex Girlfriend (CREDIT-SM)

Ex Girlfriend Stabbing: बेंगलुरु से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां 18 साल की लड़की पर उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने जानलेवा हमला किया, जिससे युवती की मौत हो गई। इतना ही नहीं सनकी आशिक ने युवती पर हमला करने के बाद खुद भी जान से मारने की कोशिश की। इस घटना को युवक ने युवती के घर में घुसकर अंजाम दिया।

Advertisement

युवक ने चाकू से कई बार कथित एक्स गर्लफ्रेंड पर हमला किया यह घटना गुरुवार को वर्तुर के रामागोन्डनहल्ली इलाके में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी का नाम नवाज है और वह पेशे से गाड़ी चलाने का काम करता है। घटना के समय लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे, जिससे आरोपी नवाज को हमला करने में काफी आसानी हुई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisement

छोटे भाइयों को दूसरे रूम में कर दिया था बंद

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी नवाज पहले मृतका के घर में घुसा, इसके बाद युवती के दो छोटे भाइयों को दूसरे कमरे में जबरन बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने लड़की पर चाकू से कई बार ताबड़तोड़ हमला किए। नवाज के इस हमले में युवती की गर्दन, हाथ, हथेलियों, पसलियों और जांघों से खून बहने लगे, युवती पूरी तरह से जख्मी हो गई। पुलिस ने आगे बताया कि दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे, लेकिन किसी कारण से उनका संबंध ख़राब हो गया और नवाज ने इस तरह की हरकतें की। शुरुआती जांच में पुलिस ने दोनों के प्रेम संबंध से इस घटना को जोड़ा है।

Advertisement

हमले के बाद खुद को भी की मारने की कोशिश

Lover Attacks Ex Girlfriend (CREDIT-SM)

इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने को भी मारने की कोशिश की। जांच में पता चला कि आरोपी ने कथित तौर पर अपने शरीर पर चाकू मारकर खुद को खत्म करने की कोशिश की, जिस वजह से वह भी घायल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना को हर एंगल से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई भी सबूतों के आधार पर होगी।

Also Read: डेढ़ साल के भतीजे को पटक-पटककर मारने वाले आरोपी को मिली सजा-ए-मौत, वारदात के 40वें दिन आया फैसला

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×