IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बिहार और आंध्र प्रदेश को कांग्रेस ने बांटा, संसद में हमारी मेजोरिटी : CM हिमंत बिस्वा सरमा

08:58 AM Jul 25, 2024 IST
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट मंगलवार को पेश हो चुका है। बजट पेश होने के बाद तमाम राजनीतिक दल के नेताओं की ओर से प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा की भी एंट्री हो गई है। CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "सबसे पहले तो हमारा बजट पूरे देश के लिए है, देश के एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप मिल रही है, इस पर कांग्रेस पार्टी नाराज क्यों है? बिहार और आंध्र प्रदेश का बंटवारा किसने किया? कांग्रेस ने ही किया।"

बिहार को विशेष पैकेज की जरूरत- CM सरमा



उन्होंने आगे कहा, ''आपने वादा किया और पूरा नहीं किया, लेकिन अगर भारतीय जनता पार्टी वादे को पूरा करती है, तो आप नाराज क्यों हैं? जब आप कहते हैं कि बिहार को विशेष पैकेज की जरूरत है और जब बिहार को मिलता है तो आप कहते हैं कि सिर्फ बिहार को ही क्यों। पहले आप यह वादा कीजिए कि बिहार चुनाव में कांग्रेस पार्टी पैकेज के बारे में नहीं बोलेगी। कांग्रेस पार्टी से बस यही विनती है।" उन्होंने आगे कहा कि, भारत में ऐसा कोई भी बजट नहीं हुआ था जिसने बेरोजगारी और युवा शक्ति को लेकर इतना जोर दिया था। यह पूरा बजट क्रांतिकारी बजट है, कांग्रेस पार्टी को राजनीति करनी है तो करे, मुझे नहीं लगता इससे कुछ दाल गलने वाली है।

संसद में हमारी मेजोरिटी- CM सरमा



राबड़ी देवी के बयान पर पलटवार करते हुए हिमंत बिस्वा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी अपना काम कर रहे हैं, इसमें कुर्सी की बात कैसे आ गई? संसद में हम ऐसे भी मेजोरिटी में हैं। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मंगलवार को कहा था कि, पीएम मोदी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए बजट में दो राज्यों के लिए पैसे आवंटित किए हैं। बजट में पूरे देश को अनदेखा किया। सिर्फ बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए पैसे आवंटित किए। इसके पीछे उनका मकसद अपनी कुर्सी बचाना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article