India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

'धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही भाजपा', डोटासरा का आरोप

08:03 PM Jan 02, 2024 IST
गोविंद सिंह डोटासरा
Advertisement

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को भाजपा पर लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने पहले राजस्थान की जनता को भ्रमित किया, अब लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश की जनता को मोदी और श्री राम मंदिर के नाम पर गुमराह कर रही है।

HIGHLIGHTS 

डोटासरा मंगलवार को सूरतगढ़ रोड स्थित केएलएम होटल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा विकसित भारत संकल्प अभियान चला रही है लेकिन इसकी आड़ में मोदी- मोदी और श्री राम मंदिर का ही जिक्र कर रही है।‌ उन्होंने कहा, ‘‘अभियान के तहत भाजपा का देश को विकसित करने का विजन क्या है, किसी को कुछ पता नहीं, बस लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह किया जा रहा है ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से सत्ता पर काबिज हुआ जा सके।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह कर रही है ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से सत्ता पर काबिज हुआ जा सके।’’ उन्होंने कहा प्रदेश में किसी को नहीं पता कि भजनलाल सरकार क्या करेगी। भाजपा को प्रदेश की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करना चाहिए लेकिन वह जनता को कुछ नहीं समझती।

'गहलोत सरकार ने सभी लोगों के लिए बहुत कुछ किया'

डोटासरा ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार ने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को अपने अधीन कर लिया है और अब तो यह भी संशय है कि आगामी लोकसभा चुनाव होंगे भी या नहीं। उन्होंने कहा भाजपा के पास बताने के लिये कुछ नहीं है और कांग्रेस के पास बताने को बहुत कुछ है। अशोक गहलोत सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एक मिनट भी गंवाए बिना वे इस चुनाव को जीतने के लिए सारा जोर लगा दें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्रीकरणपुर सीट पर भाजपा को जबरदस्त झटका लगेगा और जनता को कुछ नहीं समझने वाली भाजपा इस हार के बाद जनता को समझने लगेगी। प्रदेश के श्रीकरणपुर सीट पर पांच जनवरी को मतदान होगा जहां बुधवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि यहां कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन की वजह से इस सीट पर चुनाव रद्द हो गया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article