India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

भाजपा सांसद दर्शना सिंह बोलीं- प्रधानमंत्री की वजह से ही पूरे विश्व में बढ़ा है भारत का सम्मान

06:27 PM Dec 16, 2023 IST
Advertisement

भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यों की वजह से ही आज पूरे विश्व में भारत का सम्मान बड़ा है और परचम लहरा रहा है। सांसद दर्शना सिंह ने शनिवार को जिले में सिकरारा विकास क्षेत्र से जाम गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यकम में ग्रामीणों को सारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है की नौ वर्ष के भीतर देश में जो परिवर्तन आया, उससे दुनिया में भारत का जो सम्मान बढ़ा है, वह प्रधानमंत्री के विकास योजनाओं के चलते ही संभव हो सका है।

यह भी पढ़ें- एक्शन में CM भजन लाल शर्मा, पेपर लीक मामले में SIT का किया गठन
यह भी पढ़ें- AAP में राघव चड्डा का बढ़ा कद, केजरीवाल ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिलें जिससे कोई भी पात्र योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इस मौके पर लाभार्थियों को आवास, किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सांसद द्वारा महिलाओं की गोद भराई की गई एवं बच्चों को अन्न प्राशन का कार्यक्रम किया गया।

यह भी पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष बने KCR, तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष ने दी मान्यता
यह भी पढ़ें- Ratan Tata को मिली जान से मारने की धमकी, Mumbai Police ने कॉलर को दबोचा

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह जिला महामंत्री द्वय पीयूष गुप्ता अमित श्रीवास्तव प्रमोद यादव धीरू सिंह आमोद सिंह इन्र्द्सेन सिंह घनश्याम यादव अजय मिश्रा उमेश सिंह लालबहादुर पाल आदि उपस्थित रहे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article