For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

डिप्टी सीएम Brajesh Pathak का अयोध्या रेप कांड पर बड़ा बयान,'इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि उनकी पुश्तें भी याद रखेंगी'

07:21 PM Aug 04, 2024 IST | Shubham Kumar
डिप्टी सीएम brajesh pathak का अयोध्या रेप कांड पर बड़ा बयान  इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि उनकी पुश्तें भी याद रखेंगी
Brajesh Pathak: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ( Brajesh Pathak ) ने बड़ा बयान दिया है।दरअसल,  अयोध्या रेप कांड मामले पर उन्होंने कहा कि अयोध्या के बलात्कार मामले के दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि उनकी आने वाली 'पुश्तें' भी याद रखेंगी।
Advertisement

Highlights:

  • अयोध्या रेप केस में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिया बड़ा बयान
  • बृजेश पाठक ने कहा- सजा ऐसी दी जाएगी की आरोपी की पुश्ते याद रखेगी
  • समाजवादी पार्टी ने नार्को और डीएनए टेस्ट के लिए लगाया आरोप

बृजेश पाठक ( Brajesh Pathak )  ने इस मामले में पीड़िता का डीएनए और नार्को परीक्षण कराने की मांग करने वाले मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा के डीएनए में गुंडई और अराजकता है, हत्यारों और बलात्कारियों को संरक्षण देना सपा की पुरानी आदत रही है।

इतनी कड़ी सजा मिलेगी पुश्तें भी याद रखेगी- Brajesh Pathak 

पाठक ने जिले के बांसडीह में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सपा द्वारा अयोध्या के बलात्कार मामले में डीएनए और नार्को टेस्ट की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। उनकी आने वाली पुश्तें भी याद रखेगी इतनी कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, हत्यारों और बलात्कारियों को संरक्षण देना सपा की पुरानी आदत रही है। जब-जब सपा को ताकत मिलती है वह गुंडों और माफियाओं के साथ खड़ी दिखाई देती है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के सारे नेता अपराधियों के बलबूते सरकार बनाने का प्रयास करते रहे हैं, जो कभी सफल नहीं होगा।
अयोध्या रेप केस: आरोपी मोईद खान पर एक्शन हुआ तेज, अब मल्टी कॉम्पलेक्स पर  बुलडोजर चलाने की तैयारी - Ayodhya rape case SP leader Moid Khan family on  arrest and Bulldozer action

सपा को भुगतना पड़ेगा इसका खामियाजा- Brajesh Pathak

पाठक ने कहा कि अयोध्या में पीड़िता के साथ सरकार खड़ी है और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूरे उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद सपा के लोग कहर बरपाने का काम भोली-भाली जनता पर कर रहे हैं। सपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
पुलिस ने 30 जुलाई को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में अयोध्या जिले के भदरसा में बेकरी चलाने वाले मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया था।

दो महीने पहले लड़की से राजू खान ने किया था बलात्कार

पुलिस के मुताबिक, मोइद खान और राजू खान ने दो महीने पहले लड़की से बलात्कार किया था और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया था। चिकित्सा जांच में लड़की के गर्भवती पाए जाने के बाद यह घटना सामने आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया है कि खान समाजवादी पार्टी का सदस्य है और फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद की टीम का हिस्सा है। आदित्यनाथ ने पिछले बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा था, यह अयोध्या का मामला है। मोइद खान सपा से हैं और अयोध्या के सांसद की टीम के सदस्य हैं। उन्हें 12 साल की बच्ची के बलात्कार में शामिल पाया गया है। समाजवादी पार्टी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shubham Kumar

View all posts

Advertisement
×