India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Budget 2024 : भारतीय किसान संघ ने मोदी सरकार के बजट का किया स्वागत

07:10 PM Jul 23, 2024 IST
Advertisement

Budget 2024 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े किसानों के संगठन भारतीय किसान संघ ने मोदी सरकार के बजट का स्वागत करते हुए इसे कृषि एवं किसान हितैषी और प्राकृतिक खेती एवं अधिक उत्पादकता को बढ़ावा देने की प्राथमिकता वाला बजट करार दिया है।

Budget 2024 : मोदी सरकार के बजट हुआ स्वागत

भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने कहा कि भारतीय किसान संघ कृषि व किसान हितैषी तथा इनसे जुड़े क्षेत्रों के हित संवर्धन वाले इस बजट(Budget 2024) का स्वागत करता है। सरकार ने इस बजट में अनाज की अधिक उत्पादकता व प्राकृतिक खेती को प्राथमिकता दी है। जलवायु परिवर्तन की दृष्टि से कृषि क्षेत्र में होने वाले परिवर्तन के लिए अनुसंधान व शोध के लिए सरकार ने बजट में प्रावधान किया है।

भारतीय किसान संघ ने किया स्वागत

बीकेएस नेता ने आगे कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक करोड़ किसानों को प्रमाणीकरण व ब्रांडिंग में मदद कर प्रोत्साहन देने की बात बजट(Budget 2024) में की है। जिसके लिए उन्होंने बजट में दस हजार जैव इनपुट संसाधन केंद्र खोलने का प्रावधान किया है, जो सराहनीय है और जहरमुक्त खेती की दिशा में सरकार का सार्थक कदम है।

उन्होंने कहा कि सब्जी उत्पादक किसानों के लिए क्लस्टर बनाकर तथा दलहन व तिलहन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए उसके उत्पादन, भंडारण व विपणन में विशेष अभियान के तहत रणनीति बनाने के प्रावधान बजट में शामिल किए गए हैं। इससे लघु व सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा। पांच राज्यों में जन समर्थ आधारित किसान क्रेडिट कार्ड बनाने, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के माध्यम से देश के 400 जिलों में खरीफ फसलों का सर्वेक्षण किया जाएगा, यह स्वागतयोग्य कदम है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article