India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

उपचुनाव नतीजों पर कांग्रेस अध्यक्ष का बयान, विधानसभा उपचुनाव के सकारात्मक परिणाम के लिए हम जनता के सामने नतमस्तक हैं

09:19 PM Jul 13, 2024 IST
Advertisement

By Poll Election Result: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को दावा किया कि विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अहंकार, कुशासन और नकारात्मक राजनीति को सिरे से नकार दिया है तथा ये नतीजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की गिरती राजनीतिक साख का भी प्रमाण हैं।

Highlights:

13 में से 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन को मिली बढ़त

देश के सात राज्यों की 13 सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बाद आए परिणाम में ‘इंडिया’ गठबंधन को 10 और भाजपा को सिर्फ दो सीट मिली। विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को पंजाब की एक, हिमाचल प्रदेश की तीन, उत्तराखंड की दो, पश्चिम बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर मतदान हुआ था।

सकारात्मक परिणाम के लिए जनता के सामने नतमस्तक है- मल्लिकार्जुन खड़गे

खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘विधानसभा उपचुनाव के सकारात्मक परिणाम के लिए हम जनता के सामने नतमस्तक है। उन्होंने जहां-जहां कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट किया, इसके लिए उनका तहेदिल से धन्यवाद व आभार। विपरीत परिस्थितियों में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रयासों के लिए हम उनका अभिवादन करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह जीत दर्शाती है कि जनता ने भाजपा के अहंकार, कुशासन और नकारात्मक राजनीति को सिरे से नकार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह दावा भी किया, ‘‘यह मोदी-शाह जी की गिरती राजनीतिक साख का भी प्रबल प्रमाण है।’’

By Poll Election Result: जनता ने उन्हें सही सजा दी है- जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘उत्तराखंड में दोनों विधानसभा उपचुनाव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जीते हैं। भाजपा की घटिया चालों का सामना करते हुए मंगलौर को बसपा से छीना गया। बदरीनाथ में निवर्तमान विधायक कांग्रेस के थे, जो लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हो गए थे। जनता ने उन्हें सही सजा दी है और कांग्रेस फिर से सीट जीत गई है।’’उन्होंने कहा कि दोनों ही तरह से नतीजे देश में बदलते राजनीतिक माहौल को दर्शाते हैं।

ब्लैक लोटस के तहत निर्दलिय उम्मीदवारों को दी थी लालच- जयराम रमेश

हिमाचल में कांग्रेस के तीन में से दो सीट जीतने पर रमेश ने कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सभी चालें बुरी तरह विफल हो गई हैं। कांग्रेस ने निर्दलियों के क़ब्ज़े वाली विधानसभा सीटों में से दो पर जीत हासिल की है, जिन्हें ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत लालच देकर भाजपा ने अपने तरफ़ कर लिया था। नतीजे कांग्रेस की और मजबूत होती स्थिति और भाजपा के प्रति जनता की नाराजगी को दर्शाते हैं।’’
कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘भाजपा ने हिमाचल में धनबल के जरिए नौ विधायकों के इस्तीफ़े कराये। जनता ने इन विधायकों को सबक़ सिखा छह को हरा दिया। छह लोगों का राजनीतिक करियर भाजपा ने बर्बाद कर दिया।’’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article