India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

BJP में शामिल होते ही Champai Soren ने झामुमो-कांग्रेस पर बोला हमला, कहा 'मेरा अपमान हुआ और मेरे पीछे जासूस लगाए गए'

08:55 PM Aug 30, 2024 IST
Advertisement

Champai Soren in BJP: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए। शामिल होते ही उन्होंने झामुमो-कांग्रेस पर बरसे। उन्होंने झामुमो- कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कई आरोप भी लगाए।

Highlights

 

Champai Soren ने विपक्ष पर बोला जोरदार हमला

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन(Champai Soren )ने शुक्रवार को भाजपा में शामिल होते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित सभा में सार्वजनिक तौर पर अपनी पीड़ा का इजहार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा नेतृत्व के प्रति अपने विश्वास की वजह का जिक्र किया।

जिस संगठन को खून-पसीने से सींचा, उससे आज निकल आया- चंपई सोरेन

चंपई सोरेन(Champai Soren )ने कहा, हमने झारखंड प्रदेश में लंबी लड़ाई लड़ी और जिस संगठन को खून-पसीने से सींचा, उससे आज निकल आया हूं। मेरा वहां अपमान हुआ। मुझे लगा कि अब संन्यास ले लूं, लेकिन जब इलाके के लोगों से मिला तो उनका प्यार और समर्थन देखकर राजनीतिक तौर सक्रिय रहने का फैसला लिया। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि उसने झारखंड में जल-जंगल-जमीन को लेकर आंदोलन करने वालों पर फायरिंग करवाई। गुवा में आदिवासियों पर कांग्रेस ने ही गोली चलवाई।

मेरा अपमान हुआ और मेरे पीछे जासूस लगाए गए- चंपई सोरेन

चंपई सोरेन ने अपनी जासूसी कराए जाने पर भी व्यथा का इजहार किया। उन्होंने कहा, हमने कभी नहीं सोचा था कि मेरे पीछे जासूस लगाएंगे। दिल्ली तक मेरा पीछा किया गया। मैंने सोचा जिस आदमी ने झारखंड के लिए संघर्ष किया उसकी भी जासूसी कर रहे हैं। उन्होंने जासूसी के लिए आदमी भेजे। उस दिन मैंने सोच लिया किसी भी दल में जाएंगे और जनता की सेवा करेंगे।

संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे का किया जिक्र

झारखंड के संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठ ने सब बदल दिया है। आदिवासी वहां नहीं मिलेंगे। एक-एक करके गांव मिटते जा रहे हैं। झारखंड अलग राज्य लड़ कर लिया है। तीर की नोक पर संथाल परगना बनाया है। लेकिन मां-बहन की इज्जत बचानी होगी। हम उस जमीन के पुत्र हैं तो घुसपैठिए को रोक के दिखाएंगे।

संथाल परगना और आदिवासी को बचाने का काम सिर्फ भाजपा कर सकती

चंपई सोरेन ने कहा कि संथाल परगना सिदो-कान्हू की धरती है। इस धरती को बचाने के लिए हमने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर मेरा विश्वास जागा। संथाल परगना और आदिवासी को बचाने का काम सिर्फ भाजपा कर सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article