W3Schools
Advertisement

छात्रों के साथ व्यवहार घृणित है, जेपीएससी मामले की सीबीआई जांच हो : भाजपा प्रवक्ता संदीप वर्मा

12:02 AM Aug 16, 2026 IST | IANS Agency
छात्रों के साथ व्यवहार घृणित है  जेपीएससी मामले की सीबीआई जांच हो   भाजपा प्रवक्ता संदीप वर्मा
Advertisement

रांची, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संदीप वर्मा ने रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अनशन पर बैठे छात्र नेताओं को रोकना और रात में धरना स्थल से जबरन उठाने का प्रयास घृणित और अशोभनीय है।

Advertisement

संदीप वर्मा ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के मार्गदर्शन में ही प्रशासन लाठीचार्ज कर रहा है। उन्होंने जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर पूरे मामले की सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग की।

Advertisement

संदीप वर्मा ने कहा, "छात्र नेता जो लंबे समय से अनशन पर है, वैसे में अगर वो जाना चाहते थे, तो उन्हें जाने देना चाहिए था। जिस तरह से प्रशासन ने उनके साथ व्यवहार किया, उसकी जितनी निंदी की जाए, वो कम है। हालांकि, इस सरकार से आप कुछ अपेक्षा भी नहीं कर सकते, जिसने विधानसभा घेराव के समय छात्रों पर लाठीचार्ज करवाया, रात के समय जिला प्रशासन धरना प्रदर्शन वाली जगह पर जाती है, और जबरन उन्हें उठाने का प्रयास करती है। ये घृणित कार्य है। इस तरह का व्यवहार अशोभणीय है।"

उन्होंने कहा, "प्रशासन निष्पक्षता के साथ चले तो उनका व्यवहार अच्छा होगा। जिस तरह से वर्तमान सरकार का मार्गदर्शन मिला, तभी लाठीचार्ज किया गया। आज भी देवेंद्र महतो के साथ पुलिस ने जो व्यवहार किया, उसका भी आदेश उन्हें ऊपर से आया होगा। मुझे लगता है कि आज पूरा प्रदेश छात्र आंदोलन के साथ है। छात्र न्याय चाहते हैं। उन्हें न्याय देने में क्या दिक्कत है? आज हर परीक्षा में भ्रष्टाचार हो रहा है।"

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से चेयरमैन, तीनों जेपीएससी के सदस्यों ने इस्तीफा दिया, आरोप सिद्ध होता हुआ भी दिख रहा है। ऐसे में अगर छात्र सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, तो ये होना चाहिए। इतने लंबे आंदोलन के बाद अब तक 14वीं जेपीएससी की परीक्षा को रद्द करने की बात कही गई, उसे अब तक रद्द नहीं किया गया। इस पर निर्णय लेना है, तो सोरेन सरकार को अपनी कैबिनेट में बात करनी चाहिए।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Advertisement
Author Image

IANS Agency

View all posts

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.

Advertisement
Advertisement
×