India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Chhattisgarh Elections: पहले चरण में 20 सीटों पर 71 फीसदी मतदान

09:36 PM Nov 07, 2023 IST
Advertisement

छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 71 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान के दौरान नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ भी हुई। इस मुठभेड़ में तीन सुरक्षा जवान घायल हुए तो वहीं कुछ नक्सलियों के भी हताहत होने की खबरें आ रही है।

राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 20 पर पहले चरण में 71 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। दोपहर एक बजे तक साढ़े 44 फीसदी मतदाता मतदान कर चुके थे। मतदान की रफ्तार दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गई। सुबह 9 बजे तक यहां लगभग 10 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया था। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया।

मतदान के दौरान कुसमा जिले के मिनपा इलाके में नक्सलियों ने उपद्रव किया, यहां मिनपा और दुडेल के बीच में नक्सलियों ने सुरक्षाबल की टुकड़ी पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से गोलीबारी हुई और सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए। वहीं, कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। आधिकारिक तौर पर नक्सलियों के मारे जाने की कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।

आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, जिन 20 सीटों पर मतदान हुआ उनमें से 10 पर 7 बजे और 10 पर 8 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। शुरुआती तौर पर कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी नजर आई और मतदान को लेकर खासा उत्साह था। प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 198 पुरुष तथा 25 महिला हैं। प्रथम चरण के 40 लाख 78 हजार 681 मतदाताओं में 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए। इनमें से 200 संगवारी मतदान केंद्र हैं जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ की गई।

प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से दस विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा दस विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। इनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ, वहीं, मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले गए।

Advertisement
Next Article