India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Chhattisgarh: बीजापुर में IED ब्लास्ट में DRG के दो जवान घायल

06:41 AM Jul 19, 2024 IST
Advertisement

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से आतंकी हमले की खबर सामने आई है। यहां नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हमले में दोनों जवानों के बाएं पैर में गंभीर चोंट आई है।

 

सूत्रों ने मुताबिक, घायल जवान किशन हपका और दिनेश वलवा दोनों खतरे से बाहर हैं। घायल जवानों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। बीती रात तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगल में नक्सलियों के प्लांट किये आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एसटीएफ के दो जवान शहीद हो गए थे। वहीं चार जवान घायल हो गए थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुतवेंडी गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट में आने से डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब मुतवेंडी गांव के करीब था तब जवानों का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया। इससे बम में विस्फोट हो गया और दो जवान घायल हो गए।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक जवान की हालत गंभीर है।

इससे पहले बुधवार देर रात बीजापुर जिले के ही तर्रेम थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के दो आरक्षक-भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे शहीद हो गए, जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article