W3Schools
Advertisement

सीजेपी ने वापस लिया 5 सितंबर का प्रदर्शन, राशिद अल्वी ने पूछा- कौन सी शर्तें मानी गईं?

11:56 PM Sep 02, 2026 IST | IANS Agency
सीजेपी ने वापस लिया 5 सितंबर का प्रदर्शन  राशिद अल्वी ने पूछा  कौन सी शर्तें मानी गईं
Advertisement

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने सीजेपी की ओर से 5 सितंबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन वापस लिए जाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

Advertisement

राशिद अल्वी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि जब विपक्ष ने प्रदर्शन का समर्थन किया था तो अचानक इसे वापस लेने का कारण संगठन को देश की जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए। बिना वजह बताए प्रदर्शन वापस लेने से संगठन की विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़े होते हैं।

Advertisement

राशिद अल्वी ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब प्रदर्शन का ऐलान किया गया था और विपक्षी दलों ने उसका समर्थन किया तो अब इसे वापस लेने की क्या वजह है। अगर राजनीति करनी है तो देश के लोगों को फैसले के पीछे का कारण बताया जाना चाहिए। एक दिन प्रदर्शन की घोषणा करना और अगले दिन उसे वापस लेने का फैसला करना सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया नहीं हो सकती। इससे लोगों के मन में शक-ओ-शुब्हा पैदा होता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा और उसकी सरकार राजनीतिक तौर पर हर तरह के हथकंडे अपनाती है। ऐसे में प्रदर्शन वापस लिए जाने से संदेह और बढ़ जाता है। सीजेपी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि किन कारणों और परिस्थितियों के चलते 5 सितंबर का प्रस्तावित प्रदर्शन वापस लिया गया।

जब राशिद अल्वी से पूछा गया कि क्या सीजेपी और भाजपा के बीच किसी तरह का आपसी तालमेल है, तो उन्होंने सीधे तौर पर ऐसा दावा करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह कहना उचित नहीं होगा कि दोनों के बीच तालमेल है या नहीं। हालांकि, उन्होंने दोहराया कि प्रदर्शन का ऐलान करने के बाद उसे वापस लेने का कारण बताना सीजेपी की जिम्मेदारी है। फिलहाल, सबसे महत्वपूर्ण सवाल किसी कथित तालमेल का नहीं, बल्कि प्रदर्शन वापस लेने के पीछे की वजह स्पष्ट करने का है।

अल्वी ने कहा कि अगर सीजेपी की कुछ शर्तें हैं और भाजपा उन शर्तों को मान रही है, तो संगठन को स्पष्ट करना चाहिए कि उसकी कौन-कौन सी शर्तें स्वीकार की गई हैं। एक तरफ भाजपा की ओर से सीजेपी की तारीफ की जा रही है, जबकि दूसरी तरफ जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है, उनके मामलों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

अल्वी ने सवाल उठाया कि जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, जिन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है या जिनके परिवारों को कथित तौर पर परेशान किया जा रहा है, उनके मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन क्यों नहीं किया जा रहा। अल्वी ने कहा कि अगर इन मुद्दों पर आवाज नहीं उठाई जाती है तो सीजेपी की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होंगे। संगठन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसने प्रदर्शन वापस लेने का फैसला क्यों किया और जिन मामलों को लेकर पहले विरोध की बात कही गई थी, उन पर अब उसका रुख क्या है।

--आईएएनएस

पीएसके/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Advertisement
Author Image

IANS Agency

View all posts

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.

Advertisement
Advertisement
×