India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

हिंजिली विधानसभा सीट से CM नवीन पटनायक ने दाखिल किया नामांकन पत्र

05:14 PM Apr 30, 2024 IST
Advertisement

Odisha / CM Naveen Patnaik : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को गंजाम जिले के हिंजिली विधानसभा क्षेत्र के लिए छत्रपुर उप कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Highlights: 

बता दें कि सीएम पटनायक ने साल 2000 से लगातार पांच बार विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वह छठी बार भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बनने के लिए इस सीट पर नजर लगाए हुए हैं। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने सिसिर मिश्रा को हिंजिली विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस से विधानसभा सीट के लिए रजनीकांत पाढ़ी चुनावी मैदान में हैं।

 नामांकन दाखिल करने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना

सीएम पटनायक मंगलवार सुबह वीके पांडियन के साथ प्रसिद्ध मां तारा तारिणी मंदिर के पास नरसिंहपुर चौक स्थित अस्थायी हेलीपैड पर पहुंचे। उन्होंने नामांकन दाखिल करने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना की। बीजद सुप्रीमो दो विधानसभा क्षेत्रों, अपने गृह क्षेत्र हिंजिली और पश्चिमी ओडिशा के बोलांगीर जिले की कांटाबांजी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने अभी कांटाबांजी विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है।

लोकसभा क्षेत्र के हिंजिली विधानसभा क्षेत्र में 20 मई को होगा मतदान

साल 2019 में नवीन पटनायक ने हिंजिली सीट के साथ बारगढ़ जिले की बीजेपुर सीट पर भी चुनाव लड़ा था। हालांकि, बाद में उन्होंने बीजेपुर से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। अस्का लोकसभा क्षेत्र के हिंजिली विधानसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान होगा।

गौरतलब है कि ओडिशा में 13 मई से 1 जून तक चार चरणों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे। लोकसभा और विधानसभा दोनों नतीजे 4 जून को आएंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article